Report by : Paras Bisht
Published at : Updated at :
बदला फिर मौसम का मिजाज, रात से कई जिलों में बारिश, लौटी ठंड

आज बारिश का अलर्ट, किसानों को बारिश से काफी नुकसान
हल्द्वानी।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदल गया है। गुरुवार रात से राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है। का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से ठंड लौट आई है। किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। खेतों में गेंहू और सरसों की पकी फसल खड़ी है।
ऋषिकेश, कोटद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, हरिद्वार समेत राज्य में अधिकतर जिलों में रात से हल्की बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि को सकती है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी और निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात और वर्षा हो सकती है। जबकि, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›