Connect with us

हल्द्वानी

नदी किनारे फोटो-वीडियो बनाना महिला को भारी पड़ा, नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हुई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में एक महिला गौला नदी के किनारे फोटो-वीडियो बना रही थी। अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को नदी किनारे न जाने की सूचना के बाद भी लोग बाज नहीं आरहे।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला फिरोजाबाद की रहने वाली है जो काठगोदाम स्थित अपने किसी रिश्तेदारी में आई थी जहां नदी में खड़ा होकर फोटो वीडियो बना रही थी। इस दौरान अचानक गौला नदी में भारी मात्रा में पानी आने से बह गई जिस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस ने महिला की तलाश की जहां महिला का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार महिला काठगोदाम बैराज से आगे रेलवे लाइन को जाने वाली नहर की ओर बहते हुए पानी में फोटोग्राफी और वीडियो बना रही थी इसी दौरान पानी का तेज बहाव महिला को बहा ले गया। महिला को पानी में बहता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को खोजने का प्रयास करने लगी, काफी देर बाद महिला का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर शीशमहल के पास मिला। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम शिवानी है जो फिरोजाबाद की रहने वाली है और 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी जहां उसका एक बच्चा भी है महिला अपने किसी रिश्तेदारी में काठगोदाम क्षेत्र में आई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement