Connect with us

हरिद्वार

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ने अजरानन्द अंध विद्यालय में मनाया रक्षा सूत्र कार्यक्रम, नेत्रहीन बच्चो को बांधी राखी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के जिला संरक्षक विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में सक्षम के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी अजरानन्द अंधविद्यालय में रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया। सक्षम की जिला सह–अध्यक्ष सोनिया अरोड़ा ने 60 नेत्रहीन दिव्यांग बच्चो को तिलक लगाकर राखी बांधी और सभी बच्चो को बिस्कुट, चॉकलेट, वेफर्स आदि उपहारस्वरूप दिए। सोनिया अरोड़ा ने कहा कि सक्षम ने यह रक्षासूत्र कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों के चेहरे पर जो मुस्कान लाने का प्रयास किया वो अति सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य है। जिला संरक्षक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सक्षम दिव्यांगजनों के हितो को लेकर लगातार सक्रिय है और यह रक्षासूत्र कार्यक्रम दिव्यांगजनो को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास का एक हिस्सा है। सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि सक्षम के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सक्षम के एजेंडे में शामिल छह पर्वो में से मुख्य रूप से रक्षाबंधन कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। अंध विद्यालय के प्रमुख स्वामी स्वयंमानंद और स्वामी विचित्रानंद ने सक्षम कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सक्षम के प्रतिनिधि समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है और आज दिव्यांगजनों के साथ रक्षासूत्र कार्यक्रम कर एक अनुकरणीय कार्य किया। कार्यक्रम में अंध विद्यालय से मुंशीराम और रमेश जी भी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement