Report by : कालू वर्मा
Published at :
नाबालिग से यौन शोषण मामला: पूर्व भाजपा नेत्री और प्रेमी पुलिस रिमांड पर, SIT करेगी गहन पूछताछ

हरिद्वार। नाबालिग बेटी के यौन शोषण के गंभीर मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को जिला कारागार से निकालकर रानीपुर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां एसआईटी की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान दोनों को मथुरा और आगरा भी ले जाया जाएगा, जहां से डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जाएंगे। जांच टीम उन जगहों की पड़ताल करेगी, जहां पीड़िता को ले जाया गया था या जहां घटना से जुड़े कोई साक्ष्य मौजूद हो सकते हैं।
गौरतलब है कि पूर्व भाजपा नेत्री पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक यौन शोषण कराने और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज होने के बाद यह गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस रिमांड से पहले महिला नेत्री ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है और उसे फंसाया जा रहा है।
इस संवेदनशील मामले को लेकर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस और एसआईटी की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›