Connect with us

हल्द्वानी

लालकुआं में शर्मनाक वारदात: 16 साल की नाबालिग ने अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म, पड़ोसी किशोर पर दुष्कर्म का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं के हल्दूचौड़ में पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची 16 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। पड़ोसी किशोर पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस।

लालकुआं: उत्तराखंड के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हल्दूचौड़ से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना की जानकारी तब हुई जब परिजन किशोरी को पेट में तेज दर्द होने के कारण सामान्य बीमारी समझकर अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने और प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) होने की बात बताई, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां का पहले ही देहांत हो चुका है और वह अपने पिता व तीन बहनों के साथ रहती है। अचानक पेट में असहनीय दर्द उठने के बाद डॉक्टरों को तुरंत उसका प्रसव कराना पड़ा। किशोरी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है और फिलहाल मां-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। मामला सामने आने के बाद पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले एक किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बदनामी और डर के मारे पीड़िता ने यह बात अपने परिवार में किसी को नहीं बताई थी।
इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है। हल्द्वानी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अमित कुमार सैनी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। चूंकि पीड़ित किशोरी और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं, इसलिए वैधानिक नियमों का पालन किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement