Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

शेराघाट सरयू नदी में बहा युवक, तलाश जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नदी में नहाने के लिए उतरा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। इसके बाद से उसकी लगातार खोजबीन की जा रही है।लेकिन रविवार सुबह तक उसका पता नहीं चल पाया। अब गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए हैं।
पुलिस के अनुसार शौकियाथल के पास कुंजागुठ (लछना) निवासी मनोज सिंह (19) पुत्र दान सिंह शौकियाथल में एक गेस्ट हाउस में काम करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह एक डंपर चालक के साथ सेराघाट चला गया। वहां वह सरयू नदी में नहाने के लिए चला गया। जैसे ही युवक नदी में कूदा तेज बहाव के कारण वह बहने लगा। उसके साथ में मौजूद लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया। लेकिन नदी का तेज बहाव होने की वजह से उसको नदी से बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।

Select Language

Advertisement