Connect with us

उधमसिंह नगर

बिस्किट-चिप्स मांगने पर दुकानदार ने छात्र पर झोंक दिया फायर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छात्र बाल बाल बचा, दुकानदार पर मुकदमा दर्ज, पिस्टल जब्त की
रुद्रपुर
। रुद्रपुर में एक दुकानदार ने छात्र पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने भूख लगने पर दुकानकार से बिस्किट और चिप्स मांग लिए। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिस्टल जब्त कर ली है।
पुलिस के मुताबिक संबलहेड़ा मुज्जफरनगर निवासी अलीम पुत्र इरशाद रुद्रपुर में भूरारानी में रहता है। वह रुद्रपुर के महाविद्यालय में पढ़ाई करता है। गुरुवार रात उसे भूख लग गई। दोस्त शिवम सिंह और गुलशेद अली के साथ सतपाल सिंह की किराना की दुकान में पहुंच गया। अलीम का आरोप है कि दुकान
में तेज आवाज में म्युजिक चल रहा था। दुकानदार से बिस्किट और चिप्स का पैकेट मांगे। दुकानदार ने सुना नहीं। जब दोबारा आवाज देकर मांग की तो
दुकानदार से पिस्टल निकाली और फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। शिकायत पर पुलिस दुकान पर गई और दुकादार सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिस्टल भी जब्त कर ली और मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement