Connect with us

हरिद्वार

शाश्वतम आश्रम में आयोजित श्री राम कथा का हुआ विश्राम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युगो युगो तक समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र:- महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद

व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार लगाती है प्रभु श्रीराम की कथा -स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती

हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र युगो युगो तक समाज का मार्गदर्शन कर भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाता रहेगा। हम सभी को प्रभु श्रीराम की तरह सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना चाहिए। तभी भारत विश्व गुरु बन कर उभरेगा। भारत माता पुरम स्थित शाश्वतम आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा के विश्राम अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि कथा तो अनवरत चलने वाली धार्मिक आयोजन है। पर प्रस्तुति मन को स्वंदित करती है। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि संत समाज का उद्देश्य सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना है। भारतीय संस्कृति और सनातन सभ्यता अनादि काल से विश्व का मार्गदर्शन करती चली आ रही है। और भारत एक ऐसा मात्र देश है। जहां पर सभी धर्म संप्रदाय के करोड़ों लोगों का आपसी समन्वय रहता है। और यहां की संस्कृति विदेशी लोगों को भी प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कथा हमें यही सीख देती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें अपने विवेक के साथ धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहते हुए हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए। प्रभु श्रीराम की शरण में जो व्यक्ति पहुंचता है भगवान उसका बेड़ा भवसागर से स्वयं ही पार लगाते हैं। श्रद्धा और समर्पण भाव से प्रभु भक्ति में लीन रहकर अपने जीवन को कृतार्थ करना ही मानव जीवन का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का पंडित अधीर कौशिक ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और बताया कि कल शाश्वतम आश्रम का संत समाज द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ जितेन्द्र राष्ट्रीय संयोजक शाश्वतम् फाउंडेशन, महंत केशवानंद महाराज, मुख्य अतिथि समीर उरांव राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा, राकेश भास्कर झारखंड वरिष्ठ भाजपा नेता, अभय प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर, निवेदिता सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर , सुरेश रामवर्ण मारीशस, राकेश मारीशस, नितिन गौतम अध्यक्ष श्री गंगा सभा,तन्मय वशिष्ठ महामंत्री श्री गंगा सभा,पं अधीर कौशिक, संस्थापक श्री परशुराम अखाड़ा, प्रमोद गिरि, मनोज मंत्री, नवनीत कंसल राजस्थान, निरंजन अग्रवाल सूरत, सुरेश सिंह रांची, सुव्रतो सेन आर्टिस्ट मुम्बई , शुभम् महंत, विमल कुमार, बेगराज सिंह एडवोकेट, हेमंत पाण्डेय, शिवकुमार मोर्या लखनऊ, धर्मेन्द्र सिंह एडवोकेट प्रयागराज इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement