Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार: पिता की हत्या कर सबूत छुपाने वाले कलयुगी बेटे को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस कप्तान के निर्देशन में सक्रिय हरिद्वार पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 7 जुलाई 2025 को सामने आया, जब रावली महदूद निवासी सुनील धनगर ने सिडकुल थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शिवम व सचिन ने अपने पिता अशोक कुमार की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए परिवार सहित उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। इस पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 333/2025 धारा 103(1)/238 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान आरोपी सचिन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका परिवार रावली महदूद में किराए के मकान में रहता है और उसके माता-पिता राजा बिस्कुट फैक्ट्री के पास एक ढाबा चलाते थे। अशोक कुमार अत्यधिक शराब पीते थे और रोजाना घर में मारपीट व गाली-गलौज करते थे। 6 जुलाई को भी विवाद बढ़ने पर अशोक ने अपनी पत्नी को मारने के लिए बैट उठाया, जिसे रोकते हुए सचिन और उसके भाई हर्ष ने हस्तक्षेप किया। झगड़े से तंग आकर सचिन ने बैट से कई वार कर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
डर के मारे परिवार ने शव को बिना किसी को बताए बिजनौर स्थित गांव राजा का ताजपुर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मां व भाई की तलाश जारी है।
पुलिस टीम:
• S.I. नंदकिशोर ग्वाड़ी
• हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
• महिला हेड कांस्टेबल उमा सिरोहा
• कांस्टेबल विक्रम सिंह

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›