Report by : CWN Desk
Published at :
सिंधी सेंट्रल पंचायत दिल्ली ने 51 पौधों का रोपण कर लिया देखरेख करने का संकल्प

पेड़ पौधों की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य:- संत डॉ. युधिष्ठिर लाल

हरिद्वार- शदाणी सेवा मंडल दिल्ली और सिंधी सेंट्रल पंचायत दिल्ली ने संयुक्त तत्वावधान में पुत्रदा एकादशी के अवसर पर शदाणी घाट पर 51 पौधों का रोपण किया। दिल्ली से आए हुए समाजसेवियों ने मिलकर संत शदाणी घाट पर पौधारोपण कार्यक्रम सिंधी शहनाई की मधुर धुन के बीच किया। पौधारोपण कर पेड़ों के बड़े होने तक देखरेख करने का भी संकल्प लिया। शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने ऑनलाइन जुड़ते हुए भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमेशा प्रकृति की रक्षा करते रहें। पेड़ हमारे जीवन रक्षक हैं। उनकी रक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने भक्तों को इस शुभ काम के लिए आशीर्वाद दिया। भविष्य में भी ऐसे कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। सिंधी अकादमी दिल्ली के उपाध्यक्ष सुरेश खत्री ने कहा की शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर संत डॉ युधिष्ठिर लाल महाराज के निर्देशानुसार सिंधी समाज के इष्ट देव झूलेलाल जिनको वरुण देव का अवतार माना जाता है। उनके चलिए महोत्सव की अखंड ज्योत को मां गंगा में प्रवाहित करने के समय वृक्षारोपण किया गया, क्योंकि सिंधी समाज जल एवं ज्योति का पूजक है। इस गौरवमय क्षण में वृक्षारोपण कर मां गंगा और धरती मां को प्रसाद अर्पण किया गया। इस अवसर पर सिंधी अकादमी दिल्ली के उपाध्यक्ष सुरेश खत्री, सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष कन्हैयालाल आहूजा, चेयरमैन टेकन छाबड़ा, सिंधी अकादमी दिल्ली के सचिव रमेश लाल, सेंट्रल सिंधी पंचायत दिल्ली धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश बालानी, सिंधी अकादमी दिल्ली के सदस्य महेश राजनी, कमल खत्री, विनोद कलेचा, रवि सचदेवा सिंधी, पत्रकार महेश छाबड़िया, अंजू तुलसियानी, सुनील तुलसियानी आदि उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›