Connect with us

हरिद्वार

मातृसदन आश्रम षड़यंत्र मामले में एसआईटी का गठन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में गठित किया गया जांच दल

हरिद्वार- मातृ सदन आश्रम के बाहर लगातार रैकी करने के मामले में एसएसपी अजय सिंह ने एसपी क्राइम रेखा यादव के निर्देशन में जांच दल का गठन किया है। गठित की गई एसआईटी की टीम सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेगी। मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने दो सितंबर को पत्रकार वार्ता कर मातृ सदन आश्रम के खिलाफ षड़यंत्र किए जाने की बात कही थी। जिसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किए जाने की मांग रखी थी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने जनपद स्तर पर एसपी क्राइम रेखा यादव के पर्यवेक्षण में जांच दल का गठन किया गया। जांच टीम में सीओ नगर जुही मनराल, एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज, कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा व एलआईयू के दो सिपाही शामिल किए गए हैं। जांच टीम में 6 अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहेंगे। जांच टीम सभी बिन्दुओं पर गहनता जांच करेगी। यदि जांच में घटना सहीं पाई जाती है तो तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement