Connect with us

हरिद्वार

इसलिए हरिद्वार पुलिस ने फरार बदमाशों के घर की खिड़की दरवाजे उखाड़े, देखिए वीडियो..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फायरिंग प्रकरण में फरार आरोपियों के घर ढोल नगाड़े लेकर पहुंची हरिद्वार पुलिस, कराई मुनादी, लोगों की भीड़

कुर्की की गवाह बनी स्थानीय जनता, टीम ने गेट भी ट्रक में लादा

हरिद्वार। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में 20.03.2023 को मा० न्यायालय द्वारा कुर्की वारण्ट कई तामील करते हुए पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्रांतर्गत दिनांक- 16.10.2022 को चेतक पर नियुक्त पुलिस कर्मियों पर फायरिंग सम्बन्धी मामले में कोतवाली लक्सर में पंजीकृत मु०अ०सं०-991/2022 धारा-307,332,333,336,353,420,398,120बी भादवि में फरार चल रहे इनामी बदमाश जावेद, फुरकान व साबिर के घरों की कुर्की की।

यह भी पढ़ें 👉  कथा वचन में चेन स्नेचर महिला गिरफ्तार

अभियुक्तों द्वारा लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलने पर विवेचक ने पर माननीय न्यायालय से कुर्की वारंट हासिल किया था। एसएसपी श्री अजय सिंह के निर्देश पर *ढोल बजाकर व मुनादी* करवाकर की गई कुर्की के दौरान मकानों के खिड़की, दरवाजे, गेट सहित विभिन्न सामान को पुलिस ने ट्रक में भरकर कुर्की की कार्यवाही पूरी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  महाराजा अग्रसेन जी का जीवन सदैव जनसेवा और सद्कार्यों के लिए समर्पित रहा: धामी

*इन अभियुक्तों के घरों की, की गई कुर्की-*

1- जावेद पुत्र इदरीश निवासी लण्ढौरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारिन उ०प्र० 
2- फुरकान पुत्र शौकत निवासी उपरोक्त
3- साबिर पुत्र रकमुद्दीन निवासी रामगढ़ टिकरी थाना नकुड जिला सहारनपुर उ०प्र०

Select Language

Advertisement