Connect with us

हल्द्वानी

…तो अत्यधिक शराब पीने से हो गई दो लोगों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आएगी असली वजह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी राजपुरा के युवक और रुदपुर क व्यक्ति की
सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

हल्द्वानी। हल्द्वानी में संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत से हड़कम्प मचा है। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्राम्भिक जांच में ज्यादा शराब पीने से मौत की वजह मान रही है। हालांकि पिस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का असली कारण सामने आ पाएगा।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिजनौर यूपी निवासी निवासी 38 वर्षीय योगेश कुमार हल्द्वानी के राजपुरा में रहता था। योगेश की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एसटीएच ले आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, उधमसिंह नगर के भूत बंगला रुद्रपुर निवासी मनोज कुमार (55) की भी संदिग्ध हालत में एसटीएच अस्पताल में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया डॉक्टरों ने अधिक शराब पीने की पुष्टि करते हुए दोनों के मौत के कारण बताया है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए मेडिकल पुलिस चौकी दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Select Language

Advertisement