Connect with us

हरिद्वार

एसटीएफ ने अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बरेली से अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क हो रहा था संचालित
हरिद्वार।
एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश  के क्रम में*  एसटीएफ/ए.एन.टी.एफ  देहरादून द्वारा दिनांक 16 जून 2023  को श्यामपुर थाना हरिद्वार क्षेत्र में शहजाद को 300 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमे थाना श्यामपुर में मु. अ.स. 65/2023 धारा 21(c)/27A/29/8 एन डी पी एस act पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना STF  देहरादून के द्वारा की जा रही है।  शहजाद के साथ काम करने वाले शराफत तथा सलमान को गिरफ्तार किया जा चुका है।  मुकदमा उपरोक्त में काफी समय से शहादत पुत्र तय्यब खान फरार चल रहा था।जिसमे उत्तराखंड पुलिस द्वारा इनाम घोषणा की गई थी। कल दिनांक 07-11-2023 को STF देहरादून टीम के द्वारा  कार्रवाई करते हुए । थाना खोड़ा क्षेत्र गाजियाबाद से  अभियुक्त शहादत पुत्र तय्यब खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक के धंधे में लिप्त है  और ये शराफत और सलमान निवासीगण कुंजा ग्रांट को शहजाद के माध्यम से स्मैक भिजवाता था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-
शहादत पुत्र तय्यब निवासी 12 पीर बहोड़ा पीलीभीत रोड बरेली थाना इज्जतनगर जनपद बरेली UP

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement