Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में शराब पीने को लेकर कहासुनी के बाद युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। भिक्कमपुर गांव में एक युवक की उसके ही घर में लाठी और हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे तीन दिन पहले शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी को कारण बताया जा रहा है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया, लेकिन उसका घटनास्थल पर आना और भागना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिक्कमपुर निवासी राजेश (45) पुत्र सुक्खा और पड़ोसी दीपक पुत्र राम अवतार के बीच कुछ दिन पहले शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार रात राजेश की पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन पर रिश्तेदारी में गए थे और वह घर पर अकेला था। रात करीब 11 बजे दीपक हाथ में लाठीनुमा हथियार लेकर घर में घुसा और चारपाई पर लेटे राजेश के सिर व अन्य जगह पर कई वार कर दिए। हमले से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बोल बम के जयकारे और आर्कषक कांवड़ों के साथ कांवड़ियों के रंग में रंगी धर्मनगरी

घटना की सूचना मिलते ही भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पेटशाल से मनिआगर के बीच हो तहसील मुख्यालय, डीएम को सौंपा मांगपत्र

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक और आरोपी दूर के रिश्तेदार थे और अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। आशंका है कि पुरानी कहासुनी के चलते ही हत्या की योजना बनाई गई।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है और उसकी तलाश में टीमें जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को वारदात के दौरान घर में घुसते और एक मिनट से भी कम समय में भागते देखा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement