Report by : कालू वर्मा
Published at :
यौन शोषण के मुकदमे की धमकी देकर रकम मांगना कथित मां-बेटी को पड़ा मंहगा

जिम संचालक की शिकायत पर थाना कनखल में दर्ज किया गया था मुकदमा

ब्लैकमेल कर जगजीतपुर निवासी मां-बेटी ने मांगी थी ₹500000/- की रकम, बेटी को 14 दिन रिमांड पर जिला कारागार में किया दाखिल, फरार माँ की खोज जारी

हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने नारी अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही हरिद्वार पुलिस को जगजीतपुर स्थित मैक्स फिट जिम संचालक राघव वर्मा पुत्र श्री सतीश वर्मा निवासी ग्राम गागलहेड़ी कोतवाली सहारनपुर द्वारा शिकायत देकर बताया गया कि जगजीतपुर कनखल निवासी माँ-बेटी द्वारा उसे ब्लैकमेल कर ₹ 500000/- की मांग की जा रही हैं तथा भुगतान ना करने पर छेड़खानी और बलात्कार जैसे झूठे आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी जा रही है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना कनखल में दिनांक 15  मार्च 2023 को कथित मां-बेटी के विरुद्ध मु0अ0सं0 81/2023 धारा 384, 388, 506 भादवि दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान विवेचक ने आज आरोपी युवती को नियमानुसार हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के आदेश के मुताबिक 14 दिन रिमांड पर जिला कारागार में दाखिल किया गया। फरार महिला की तलाश जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›