Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

ग्रामीण सरकारी स्कूलों में निखरती प्रतिभाएं: राउप्रावि कनारी पाभैं का वार्षिकोत्सव संपन्न

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (राउप्रावि) कनारी पाभैं में वार्षिकोत्सव और कक्षा 8 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय, ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के चहुंमुखी विकास का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित सिंह ऐरी और प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र जोशी द्वारा माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 6 की छात्राओं काव्या बिष्ट और तनुजा को छात्रवृत्ति चेक प्रदान किए गए। हर्षिता बिष्ट के नेतृत्व में शानदार गीत और नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर्षिता ने नृत्य नाटक के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाध्यापक श्री जोशी और अन्य शिक्षकों को ग्रामवासियों ने साधुवाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल निशुल्क स्वास्थ्य कैंप अवॉर्ड से सम्मानित

विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने विभिन्न स्तरों पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2024-25 में कक्षा 8 के छात्रों कार्तिक भंडारी, वक्ष तिरुवा और हर्षिता बिष्ट ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता परीक्षा (NMMS) में सफलता हासिल की। मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति परीक्षा में भी विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बाल वैज्ञानिक करण सिंह का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ, जबकि गत वर्ष लोकेश ऐरी ने यह पुरस्कार जीता था।

हरफनमौला छात्रा हर्षिता बिष्ट ने खेल और संगीत में भी शानदार प्रदर्शन किया। ऊंची कूद और गोला फेंक में सीआरसी, विकासखंड और जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर, राज्य स्तरीय गोला फेंक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। हर्षिता की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उसे विशेष सम्मान प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की घोषणा की, कहा- बेटे अगस्त्य का सह-पालन करेंगे

विद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 8 उत्तीर्ण कर रहे छात्रों को अंकतालिका सहित विशेष उपहार प्रदान किए गए। प्रधानाध्यापक ने वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर अभिभावकों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक बलवंत सिंह भंडारी ने किया।

उल्लेखनीय है कि इसी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बलवंत भंडारी के पुत्र कर्ण प्रताप भंडारी ने सरकारी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाया और फिर विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। कर्ण की सफलता ग्रामीण सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement