Report by : CWN Desk
Published at :
पत्नी को लेने ससुराल गए युवक पर किया हमला,युवक को हायर सेंटर किया गया रेफर

घायल युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई कार्रवाई की गुहार

हरिद्वार- अपनी बीबी को सुसराल लेने गए पति पर सुसरालियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के लिए एम्स रैफर कर दिया।
पीड़ित पति हजारी बाग कनखल निवासी विशाल यादव के भाई आकाश यादव ने जगजीतपुर चौकी में दी तहरीर में बताया कि पिछले वर्ष 21 नवंबर को उसके भाई की शादी मंदिर में हुई थी। शादी के कुछ महीनों के बाद विशाल की पत्नी के परिजन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। उस समय विशाल अपने घर पर नहीं था। पीड़ित के परिजनों को कुछ दिन में घर भेजने का आश्वासन देकर पत्नी को ले गए थे। उस समय पीड़ित की पत्नी गर्भवती थी। पीड़ित को पत्नी के परिजनों ने शनिवार को घर बुलाया। जब विशाल घर पहुंचा तो उसे पत्नी के परिजन अंदर ले गए। जहां ससुर संजय त्रिवेदी समेत सास, साला और साले की पत्नी ने उस पर धारदार हथियार जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह विशाल अपनी जान बचाकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे एम्स रैफर कर दिया। जगजीतपुर चौकी के उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सुसरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›