Connect with us

हल्द्वानी

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास मिला युवक का शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी गौलापार का मामला, शव की नहीं हुई शिनाख्त

हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास एक युवक शव मिलने से हड़कम्प मचा है। शव काफी पुराना है और सड़ा-गला शव मिला। पुलिस को मौके से जहरीले पदार्थ की शीशी मिली है। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिन में बेचते थे मोमो और रात में नकली शराब

शुक्रवार को काठगोदाम थाने क्षेत्र में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पर काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक टीम के साथ पहुंचे। शव गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास जंगल के करीब 200 मीटर अंदर पड़ा हुआ था। पुलिस ने देखा कि शव सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़े थे। पुलिस शव को 15-20 दिन पुराना बता रही है। पहचान के लिए पुलिस ने तलाशी ली तो जेब से कुछ नकदी भी मिली। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement