Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के प्रतिष्ठत स्कूल की बस पलटी, जान माल का नुकसान नहीं, बच्चों और अभिवाहकों में दहशत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह डर से सहम गए, परंतु किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः 7 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी कि जैसे ही बस डिपो संख्या चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा: पुलिस ने 6 घंटे में दबोचे 4 कातिल, पत्थर से कुचली थी सिर

बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के अलावा कोई चोट नहीं आई, मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट समेत अन्य लोगों ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला, तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया, पुलिस मौके पर मौजूद रही, इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की घटना का मुकदमा न लिखना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ा, एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर किया

इस सप्ताह यह स्कूल बस दुर्घटना की यह दूसरी घटना है जिसमें हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल बस ड्राइवर ने बच्चों सहित बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया था और बड़ी दुर्घटना होने से बची थी।

आज की घटना से जहां अभिवाहको सहित क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों एवं स्कूल स्टाफ में दहशत देखी जा सकती थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement