Connect with us

मौसम

तोता घाटी में बंद हुआ बद्रीनाथ मार्ग, ट्रैफिक डायवर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल समेत 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी
हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज भी देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।
ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के समीप भूस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके बाद ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गो से डायवर्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक तोता घाटी के समीप देर रात भारी मात्रा में बोल्डर मार्ग पर आ गए हैं, जिससे पूरा मार्ग बंद हो गया है। यहां पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बची है। मार्ग बंद होने के कारण ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को वाया खाड़ी, गजा, देवप्रयाग होते हुए श्रीनगर भेजे जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement