Report by : कालू वर्मा
Published at :
रुड़की आईआईटी की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला

हरिद्वार। रुड़की आईआईटी की एक छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार हैदराबाद के निजामपथ निवासी पार्थवी रुड़की आईआईटी से बायो साइंसेज एंड इंजीनियरिंग विभाग थर्ड ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन से वह डिप्रेशन में चल रही थी और परिजनों का फोन नहीं उठा रही थी। इस पर छात्र के परिजनों ने आईआईटी प्रशासन से फोन पर वार्ता की और मामले की जानकारी ली। 
बताया जा रहा है कि उसके रूम से दुर्गंध आने पर छात्राओं ने इसकी जानकारी आईआईटी प्रशासन को दी। सूचना पर आईआईटी प्रशासन ने छात्रा का रूम खुलवाकर देखा तो वह पंखे पर फंदे पर लटकी हुई थी। रविवार शाम को आईआईटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिविल लाइंस कोतवाली एसएसआई अभिनव शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी। 
कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ की घटना की जानकारी ली जा रही है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›