Connect with us

उधमसिंह नगर

करंट लगने से छात्रा और ‌महिला की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला नौ माह की गर्भवती थी, मोटर से लगा दोनों को करंट
रुदपुर।
ऊधमसिंह नगर जिले में अलग-अलग दो घटनाओं में करंट लगने से महिला
और सातवीं की छात्रा ने दम तोड़ दिया। महिला नौ माह की गर्भवती थी।
जादोपुर मोहनपुर गांव निवासी रामजीत राणा गेहूं की सिंचाई कर रहा था। 28 वर्षीय पत्नी रिंकी खेत में पहुंच गई। पानी की मोटर की तार की चपेट में आने से रिंकी को करंट लग गया। रिंकी को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चारुबेटा गांव में 14 साल की आरती पुत्री मोहित की बिजली की मोटर में करंट लग गया। उसकी उप जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले मौत हो गई। छात्रा कक्षा सातवीं की छात्रा थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement