Report by : Paras Bisht
Published at : Updated at :
मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम है बागेश्वर उप चुनाव : हेमंत द्विवेदी

हल्द्वानी- बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत है। बीजेपी की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को हर राउंड में पटकनी देते हुए 2405 वोटो से हराया है। जिसका श्रेय मातृशक्ति युवा शक्ति एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जाता है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 33247 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 30842 वोट मिले हैं। प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने बताया की पिछले दो दशक से बाबा बाघनाथ की बागेश्वर सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है, विकास कार्यों की नीव पर यह विधानसभा सीट एकबार फिर से बागेश्वर की देवतुल्य जनता ने भाजपा की झोली में डाली है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद उनकी पत्नी को उपचुनाव में उतारा गया। स्व. चंदन रामदास ने यह सीट साल 2007 में जीती थी, तब से वह लगातार चार बार चुनाव जीतते रहे, बागेश्वर की जनता ने आज पार्वती दास को जीताकर स्व. चंदन रामदास को एक सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›