Report by : Paras Bisht
Published at :
विवाहिता की डायरी ने खोला मौत का राज, सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

पति समेत ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा, पंतनगर क्षेत्र का मामला
हल्द्वानी।
मल्ला गोरखपुर भोटिया पड़ाव की प्रियंका थापा की 21 फरवरी को ससुराल जगतपुरा अटरिया मोड़ रुद्रपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।प्रियंका की शादी 30 नवंबर 2021 को संजय बुराठी के साथ हुई थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुयर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस ने मृतका के कमरे की तलाशी ली तो एक डायरी बरामद हुई। जिसमें उसने अपनी व्यथा लिखी है।जिसमें पति पर गंदी-गंदी गाली देने के साथ ज्यादतियों को लिखी है। मृतका ने एक जगह लिखा है कि पापा अगली बार गाली दी तो जान दे दूंगी।
पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई ने उसके पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि तीन लाख कैश और स्कूटी न देने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। कहा है कि विवाह के बाद से ही उसकी बहन के ससुराली दहेज को लेकर खुश नहीं थे। उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उसकी बहन का पति संजय बुराठी, उसका भाई मुकेश व बहन उमा दहेज में तीन लाख रुपये की नकदी और एक स्कूटी की मांग करते थे। असमर्थता जताते पर जान से मारने की धमकी देते थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›