Report by : CWN Desk
Published at :
होटल में मिले प्रेमी जोड़े को लेकर हंगामा, अलग-अलग समुदाय के होने पर विवाद गहराया, होटल स्वामी और जोड़े का हुआ चालान

हल्द्वानी। भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र की ठंडी सड़क स्थित एक होटल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों युवक-युवती अलग-अलग समुदाय से संबंधित थे, जिस कारण मामला और भी संवेदनशील बन गया। लोगों ने होटल पर अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और भारी विरोध जताया।

मामला बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के दस्तावेज जांचे, जिसमें वे बालिग पाए गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थानीय लोगों को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि होटल के रजिस्टर में जोड़े की कोई एंट्री नहीं थी। इस पर होटल स्वामी का ₹10,000 का चालान किया गया, साथ ही युवक-युवती का भी पुलिस एक्ट में चालान हुआ।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल में अक्सर अलग-अलग समुदाय के युवक-युवतियां आते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। लोगों ने होटल निर्माण को भी नियमविरुद्ध बताया और इसके खिलाफ कोतवाली में हंगामा किया।

पुलिस ने होटल स्वामी को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा बनी रही और लोगों ने प्रशासन से होटल की जांच की मांग की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›