Report by : CWN Desk
Published at :
धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की

हरिद्वार- धर्मनगरी में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की है। उधर, बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक बनी रही। पर्व के लिए बाजारों में दुकानें सजी रही। कई महिलाएं गुरूवार को भी बाजार राखी की खरीदारी कर रही थी। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर इस बार राखी के साथ-साथ मिठाई और अन्य सामग्री की मांग बाजारों में बढ़ी है। ब्रहमर्णों, वेदाचार्यों और ज्योतिषाचार्यों के मंथन के बाद श्रीगंगा सभा ने रक्षा बंधन पर्व 30 अगस्त मनाने की घोषणा की थी। बुधवार को धर्मनगरी के बाजारों में राखी की खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ दिखाई दी। इसके अलावा कई बहनों राखी के साथ-साथ अपने भाईयों के गिफ्ट की खरीदारी भी कर रही थी। बाजार में अलग-अलग प्रकार की राखियां सजी हुई थी। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अलग-अलग आकर्षक ढंग की राखियां दुकानों में सजी रही। धर्मनगरी में रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›