Report by : CWN Desk
Published at :
महापुरुषों का जीवन अनंत काल तक करता है समाज का मार्गदर्शन:- महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि

हरिद्वार- श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा है कि राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर करने में संत महापुरुषों का अहम योगदान रहा है एवं महापुरुषों का जीवन सदैव ही परोपकार एवं परमार्थ के लिए समर्पित रहता है। जस्साराम रोड स्थित जगद्गुरु उदासीन आश्रम में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं समाज कल्याण के लिए उनकी शिक्षाएं अनंत काल तक मार्गदर्शन करती हैं। उनके कृपा पात्र शिष्य महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज उनके द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों को भली भांति आगे बढ़ा रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद महाराज त्याग एवं तपस्या की महान प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म एवं संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित किया। राष्ट्र निर्माण में योगदान कभी बुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में पधारे संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए जगतगुरु उदासीन आश्रम के अध्यक्ष महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज द्वारा दिया गया ज्ञान उनके जीवन को प्रकाश की ओर ले जाने में हमेशा सहायक रहा है। उन्हीं के आशीर्वाद से वह संतो की सेवा करते हुए समाज कल्याण में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए जीवन समर्पित करना ही उनका उद्देश्य है। इस दौरान मंहत दिनेश दास, महंत जमुना दास, महंत गोविंद दास उदासीन, महंत दर्शन दास, महंत प्रेमदास, महंत श्याम प्रकाश, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत सूरजदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत गुरमीत सिंह, स्वामी केशवानंद, महंत अरुण दास, महंत शिवानंद, संत जगजीत सिंह, महंत श्रवण मुनि, महंत गंगा दास सहित अनेक संत महापुरुष उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›