Report by : CWN Desk
Published at :
शर्मनाक : पिता के सामने रखी थी बेटे की लाश, कर्मचारी ने कर लिया 600 रुपये में सौदा

ग्रामीणों ने युवक को गुलदार के निवाला बनाने या फिर हत्या की भी आशंका जताई
रुद्रप्रयाग
। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के नौखू गांव के एक युवक का शव गांव से लगभग एक किमी दूर झाड़ियां से मिला है। शव का सिर और एक पैर गायब था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। हालांकि कुछ ग्रामीण हत्या की भी आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। युवक बीते सोमवार से लापता चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक नौखू गांव निवासी अनिल सिंह (35) पुत्र बीरेंद्र सिंह गांव में अकेला रहता था और सोमवार को गहड़खाल बाजार में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब आठ बजे वह घर के लिए निकल गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। मंगलवार को भी जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। युवक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई।
बुधवार को ग्रामीणों को प्राथमिक विद्यालय गहड़खाल से 200 मीटर नीचे कपलखील पैदल मार्ग पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शव का एक पैर और सिर गायब था। शव को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी वन्यजीव ने उसे अपना निवाला बनाया है। ग्रामीण गुलदार होने की आशंका जता रहे हैं। राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार चातुरी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान अनिल सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल को देखकर ज्यादा आशंका वन्यजीव द्वारा ही युवक को मारने की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›