Connect with us

हरिद्वार

हठी बालक घर से नाराज होकर पहुंचा हरिद्वार, बालगृह में किया दाखिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लावारिस हालात में घूमते दिखने पर हुआ था शक, परिजन को तलाशने के प्रयास जारी

हरिद्वार। A.H.T.U. हरिद्वार ने आज दिनांक 19.2. 2023 को  सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान A.H.T.U. हरिद्वार टीम को एक बालक हर की पैड़ी क्षेत्रांतर्गत नाई सोता घाट के पास सीढ़ी पर मायूस, लावारिस व असहाय अवस्था में प्राप्त हुआ। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह दिनांक 17.02.2023 को अपने परिजनों से गुस्सा होकर बस में बैठकर चला आया था। बस उसे हरिद्वार ले आयी। बालक ने अपना नाम तपेंद्र पुत्र गिरवर सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के पथरी में क्षेत्र में पुलिस पर हमला, पुलिस कर्मियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ी

बालक को पुलिस टीम ने जलपान कराकर ढाढस बंधाया। तत्पश्चात बालक को संपूर्ण वैधानिक कार्रवाई अमल में लाते हुए मेडिकल व अन्य कार्रवाई करने के पश्चात बाल कल्याण समिति के आदेश पर बाल गृह रोशनाबाद में दाखिल किया। परिजन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में यहां है माता का चमत्कारी मंदिर

*A.H.T.U. टीम हरिद्वार-*
1. निरीक्षक राकेद्र सिंह
2. हेड कांस्टेबल राकेश कुमार
3. कांस्टेबल दीपक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement