Report by : CWN Desk
Published at :
सैनिक ने जताया जान का खतरा

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर लगाया आरोप, दो दिन पहले पूर्व सैनिक के बेटे ने दर्ज कराया था मुकदमा

हरिद्वार। नवोदय नगर, सिडकुल निवासी सेना से रिटायर साधु राम ने रूपये के लेन देन विवाद मोनू वर्मा निवासी नवोदय नगर पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।‌ उन्होंने पुलिस प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान साधु राम ने बताया कि उनका पिछले 1 साल से मोनू वर्मा के साथ 28 लाख रुपए के लेनदेन का मामला चल रहा है। इसके एवज में मोनू वर्मा ने पैसे वापस करने के लिए 14 -14 लाख रुपए के दो चेक भी हमें दिए हुए है। लेकिन पैसे मांगने पर हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साधु राम ने बताया कि दिनांक 8 मार्च को लगभग 1:30 बजे वह अपने मित्र अमित के घर पर गये हुए थे तभी अचानक मोनू वर्मा एवं अक्षय कुमार पुत्र प्रेम पाल निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद ने आशीष व अन्य 7 से 8 व्यक्तियों के साथ हथियारों के बल पर घर में घुसकर गंदी- गंदी गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। जिसमें हिमांशु मिश्रा ने बचाने की कोशिश की तो विपक्षी गणों ने हिमांशु मिश्रा को भी मारना पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों में विनय , दीक्षित, अमित पाल ने मारपीट कर रहे लोगों से हमें छुड़वाया। भीड़ इकट्ठा देख विपक्षी गण हवाई फायर करते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उसके बाद लगभग 3:00 बजे दोबारा घर में घुसकर फिर मारपीट कीऔर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›