Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार। एसएसपी अजय सिंह के गाड़ी में अनियंत्रित स्कूटी सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी है। घटना ऋषिकुल तिराहे के पास की है। एसएसपी अजय सिंह सोमवती अमावस्या स्नान की पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग करने के लिए ऋषिकुल जा रहे थे। तभी चौराहे से पहले पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने गाड़ी में तेज टक्कर मार दी। टक्कर से एसएसपी की गाड़ी का बंपर टूट गया। हालांकि स्कूटी सवार के चोट नहीं आई है।