Report by : CWN Desk
Published at :
जन-जन के आराध्य है प्रभु श्री राम: महंत कृष्ण मुनि

हरिद्वार। सतगुरु ओमदास ट्रस्ट आश्रम के अध्यक्ष महंत कृष्ण मुनि महाराज ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन-जन के आराध्य हैं और प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान है। भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। जिसका अनुसरण कर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन को भवसागर से पार लगाना चाहिए। कनखल स्थित सतगुरु ओम दास आश्रम ट्रस्ट में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत कृष्ण मुनि महाराज ने कहा कि प्रभु तो इस धरा के कण-कण में विराजमान है। परंतु व्यक्ति को इसका ज्ञान नहीं होता। धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहकर ही परमात्मा की प्राप्ति की जा सकती है। और ईश्वर की भक्ति में वह शक्ति है कि पत्थर भी पानी में तैरने लगते हैं। साध्वी राधा मुनि महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन चरित्र प्रत्येक युग में समाज के लिए प्रसांगिक रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम नवरात्रि के अवसर पर आश्रम में श्री राम कथा का आयोजन ज्योतिषाचार्य एवं कथा व्यास पंडित विपिन शास्त्री द्वारा किया जाएगा। नवरात्र में श्री राम कथा श्रवण का अवसर सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है और व्यक्ति का जीवन उन्नति की ओर अग्रसर रहता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›