Report by : कालू वर्मा
Published at :
महिला कांस्टेबलों की तत्परता से बची युवक की जान

हरिद्वार। हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने सुसाइड करने पहुंचे युवक की जान बचा ली। महिला कांस्टेबल सुषमा रानी और सुनीता पाल की तत्परता से युवक को बचाया गया। पथरी फेरूपुर थाना पथरी निवासी युवक घर से नाराज होकर गंगा में कूदने आया था। युवक को चौकी लेकर जाया गया। हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज मुकेश थलेडी ने युवक के परिजनों को सूचित क़ियाम परिजनों के पहुंचने पर युवक को सुपुर्द किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›