Report by : कालू वर्मा
Published at :
फिर आमजन के बीच पहुंची हरिद्वार पुलिस

अलग-अलग स्थानों पर सजी पुलिस की चौपाल, जनता का दिखा सकारात्मक रुख

हरिद्वार। एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा जनता के और करीब जाकर समाज में घुल रहे जहर के प्रति आमजन को जागरुक कर माननीय मुख्यमंत्री के *”ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025″* को सफल बनाने के लिए जनपद पुलिस को दिए गए मूल मंत्र पर काम करते हुए हर शनिवार को आयोजित की जा रही चौपाल के तहत आज एक बार फिर शहर एवं देहात क्षेत्र में हरिद्वार पुलिस की चौपाल सजी।
हरिद्वार पुलिस द्वारा “एक मौहल्ला एक गांव” थीम पर काम करते हुए आयोजित की गई चौपाल में स्थानीय जनता द्वारा भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया तथा नशे को समाज से दूर करने के लिए हर संभव सहयोग करने का वचन दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को किसी भी प्रकार की नशा तस्करी सम्बन्धी सूचना देने के लिए मोबाइल नम्बर भी दिए गए।

फिर आमजन के बीच पहुंची हरिद्वार पुलिस
फिर आमजन के बीच पहुंची हरिद्वार पुलिस
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›