Report by : CWN Desk
Published at :
तृतीय सीनियर राष्ट्र स्तरीय (नेशनल) योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

हरिद्वार। तृतीय सीनियर राष्ट्र स्तरीय (नेशनल) योगासन खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए उत्तराखण्ड की टीम रवाना हुई। योगासन खेल एक तेजी से उभरता हुआ खेल है जिसमें खिलाड़ी अपनी मानसिक एवं शारीरिक क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं।
विदित हो कि इस वर्ष राष्ट्रीय योगासन खेल फेडरेशन (NYSF) द्वारा तृतीय सीनियर राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन आज दिनांक 19 से 21 मार्च तक जोधपुर राजस्थान में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के लिये पतंजलि विश्वविद्यालय में 08 मार्च 2023 से 17 मार्च 2023 तक प्रशिक्षण शिविर संचालित किया गया।
प्रतियोगिता में पतंजलि विश्वविद्यालय, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, श्री देव सुमन गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज देहरादून के छात्र/छात्राओं का चयन हुआ है, जिन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह अवसर प्राप्त किया।
शिविर के दौरान पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज ने खिलाड़ियों से भेंट की और राष्ट्र उपयोगी युवा बनने की प्रेरणा दी। कुलपति आचार्य बालकृष्ण जी ने खिलड़ियों को उत्तराखण्ड के लिये जीत का आशीर्वाद दिया।
प्रति-कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल जी ने भी खिलाड़ियों से भेंट कर उनके प्रदर्शन एवं अभ्यास का जायजा लिया। अभ्यास की सभी तैयारियां उत्तराखण्ड योगसन खेल एसोशिएशन के सचिव डॉ. कपिल शास्त्री जी की देख-रेख में चली। खिलाड़ियों को डॉ. आरती पाल, हर्षित शर्मा, सुश्री करुणा आर्य एवं अजय वर्मा द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›