Connect with us

उधमसिंह नगर

पूर्व सभासद सहित तीन लोगों की मौत, मृतकों में दो महिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऊधमसिंह नगर जिले में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में पूर्व सभासद सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला भी शामिल है।
रविवार रात वार्ड 3 गांधी कॉलोनी गदरपुर निवासी पूर्व सभासद राकेश चन्द्रा पुत्र रमेश और उनका पुत्र राहुल दानपुर में लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार से वापस गदरपुर लौट रहे थे। इस दौरान महतोष मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से उनके लोडर वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिता राकेश को मृत घोषित कर दिया। राहुल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
किच्छा में सोमवार सुबह वीरेन्द्र पुत्र नत्थू लाल निवासी कचनेरा हाफिज गंज बरेली पत्नी देववती के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान थाना पुलभट्टा अंतर्गत एनएच- 74 पर सिरौली के सामने उसकी बाइक कैंटर की चपेट में आ गयी। हादसे में देववती (35 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी ओर खटीमा में घोसीकुआं भुड़ाई गांव की 24 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी स्व.आन सिंह अपनी साथी कुमराह गांव निवासी 23 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी स्व.प्रदीप सिंह के साथ स्कूटी से खटीमा की ओर आ रही थी। इसी बीच टनकपुर से झनकट गांव की ओर जा रहे बाइक सवार झनकट गांव निवासी मनोज व चंदू की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घोसीकुआं गांव की लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement