Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

खटीमा: जंगल में मवेशी चराने गई 10 वर्षीय बच्ची से तीन किशोरों ने किया दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। खटीमा के एक गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जंगल में मवेशी चराने गई 10 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही तीन किशोरों ने दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों की उम्र 12 से 13 वर्ष बताई जा रही है।


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अप्रैल को उसकी बेटी जंगल में मवेशी चराने गई थी। उसी दौरान गांव के तीन किशोर उसे बहला-फुसलाकर तालाब के पास ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी।
आरोप है कि जब पीड़िता की मां आरोपियों के घर शिकायत करने गई, तो उनमें से एक किशोर के पिता और दादा ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 170(2), 115 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में ड्रग्स बेचने व मनी लांड्रिंग के आरोपी के हल्द्वानी घर से एक सदस्य को गिरफ्तार कर ले गई ईडी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement