Connect with us

हरिद्वार

हरकी पैड़ी पर शराब पीते तीन युवक पकड़े गए, ऑपरेशन लगाम के तहत कार्रवाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हर की पैड़ी क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत कार्रवाई की। चौकी प्रभारी सुभाष घाट, श्री संजीत कंडारी के नेतृत्व में शराब पी रहे तीन व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है—
• समर, उम्र 25 वर्ष, पुत्र सुरेश कुमार, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा।
• दीपांश शर्मा, उम्र 26 वर्ष, पुत्र सागर शर्मा, निवासी जवाहर पार्क, दिल्ली।
• जतिन, उम्र 25 वर्ष, पुत्र जितेंद्र कुमार, निवासी दुर्गा विहार, नियर राजू पार्क, दिल्ली।
पुलिस टीम ने बताया कि ये तीनों युवक हर की पैड़ी सुभाष घाट पर शराब का सेवन कर रहे थे, जोकि धार्मिक नगरी हरिद्वार की गरिमा और कानून व्यवस्था के खिलाफ है। मौके पर ही सभी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
इस अभियान में चौकी प्रभारी संजीत कंडारी के साथ एसआई ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल रमेश चौहान और पीआरडी अमरीश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हर की पैड़ी जैसे पवित्र स्थल पर अनुशासन भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में संतोष व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने जैसी गतिविधियों से दूर रहें और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement