Report by : CWN Desk
Published at :
ट्रक ने बस को टक्कर मारी, 11 लोगों की मौत, 20 घायल

गुजरात के भावनगर से मथुरा जा रही थी बस, अंतरा फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े चार बजे हुए इस सड़क दु्र्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। 20 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। यह बस गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे के हन्तरा पुल पर बस में खराबी आ गई। ड्राइवर ने लखनपुर इलाके में अंतरा फ्लाईओवर पर बस को ठीक करने की कोशिश की। इसी बीच बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि पांच पुरुषों और छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, अंतू, नंदराम, लल्लू, भरत, लालजी, उनकी पत्नी मधुबेन, अंबाबेन, कंबुबेन, रामूबेन, अंजूबेन और अरविंद की पत्नी मधुबेन की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वे गुजरात के भावनगर के दिहोर के रहने वाले थे। इस हादसे में मारे गए सभी लोग भावनगर के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलने पर लखनपुर, नदबई, हलैना, वैर थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›