Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दो दर्दनाक मौतें: एक युवक का शव कबाड़ कार से बरामद, दूसरे की सांप काटने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में दो दिन पहले एक कबाड़ कार में मिले युवक के शव की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के ग्राम पोखरधार, पोस्ट शीतलाखेत निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र पनीराम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनिल पिछले 10–12 वर्षों से ट्रांसपोर्टनगर में पल्लेदारी का काम करता था। कुछ समय से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। 22 जुलाई को पानी की टंकी के नीचे खड़ी एक पुरानी कार में उसका शव मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
वहीं दूसरी घटना में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एक 61 वर्षीय बुजुर्ग की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक गोपाल वाला, पुत्र देवेंद्र वाला, नानकमत्ता के बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर चार के निवासी थे और मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात करीब दो बजे वह अपने कमरे में सो रहे थे, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें पैर में डस लिया। पहले उन्हें नानकमत्ता के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। इन दोनों घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement