Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बदरीनाथ हाईवे पर वाहन दुर्घटना में बागेश्वर के दो लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर से कार से देहरादून जा रहे थे, रुद्रप्रयाग में कार खाई में गिरी
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर एक वाहन दुर्घटना में दो की मौत हो गई। वहां बागेश्वर से देहरादून जा रहा था। मृतक बागेश्वर जिले के निवासी हैं।
गत रात्रि को बागेश्वर से देहरादून की ओर जा रहा एक वाहन बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से 18 किलोमीटर पहले घोलतीर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन एस रजवार ने बताया कि एनएच 58 स्थान घोलतीर-शिवानंदी के बीच एक वाहन (बोलोरो कैंपर) संख्या UK02 CA 0826 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा डीडीआरएफ टीम एसडीआरएफ टीम व 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है
रेस्क्यू टीमों द्वारा बताया गया कि वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

Select Language

Advertisement