Report by : Paras Bisht
Published at :
सर्चिंग अभियान जारी, नहीं चला किशोरों के पता
उधमसिंहनगर। शारदा घाट पर सोमवार दोपहर नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस के मुताबिक, डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित (10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित (8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत) है। अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए।
