Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून आशारोड़ी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

देहरादून। मजदूरी करने के लिए सोमवार को हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र से दून आ रहे दो युवकों की आशारोड़ी क्षेत्र में डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत फरार हो गया।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10.45 बजे हुआ। पुलिस को सूचना मिली बाइक सवार दो युवक डंपर से टकराने के बाद गंभीर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त बाइक चालक कोसेन (26) पुत्र मुंतजिर और सारिक (28) पुत्र फैयाज निवासी नया मस्जिद सिरचंदी, थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के रूप में हुई। मौके पर जाकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि आशारोड़ी क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों युवक यहां एक डंपर के पीछे चले रहे थे। अचानक डंपर निर्माण सामग्री उतारने के लिए बांयी ओर को मुड़ा। इस दौरान इनकी बाइक डंपर के पिछले पहिए से टकराई। इसके बाद दोनों डंपर की चपेट में आए। आशारोड़ी चौकी इंचार्ज विनय शर्मा ने बताया कि दोनों मजदूरी करते थे। वह मजदूरी करने के लिए शुक्रवार को दून आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को तहरीर देने को कहा गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›