Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
यूकेडी ने दी स्व. इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल जिला इकाई द्वारा उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा होटल देवदार में आयोजित हुई । जिसमें इंद्रमणि बडोनी की जीवनी पर विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। बडोनी बचपन से ही समाज सेवा करते रहे, वह शिक्षा के साथ-साथ अपने क्षेत्र के विकास के लिए कई सामाजिक कार्यक्रमों का निर्वाह करते रहे, साथ ही उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी गांव के ब्लॉक प्रमुख से हुई और 1967 में उत्तर प्रदेश क्षेत्र के देवप्रयाग सीट से नेतृत्व किया गया, सन 1979 में उत्तराखंड राज्य में आंदोलन सक्रिय हुआ और पूरे आंदोलन की बागडोर उनके हाथों में रही उन्होंने बड़ी सरलता से आंदोलन को आगे बढ़ाया गया। 1994 में उनकी बड़ी भूमिका रही। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, गिरीश नाथ गोस्वामी, महेंद्र कुमार, हिमांशु प्रसाद, रामोशी जोशी पंकज चम्याल, महेंद्र प्रसाद, दीपक सिंह, संतोष कुमार, आदि यूकेडी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›