Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी शिक्षकों की बस
हरिद्वार में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी शिक्षकों की बस

घायलों की मददगार बनी हरिद्वार पुलिस, सभी यात्रीगण को सकुशल निकाला बाहर

हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र में चिंडियापुर चैक पोस्ट के पास लखीमपुर खीरी से आई शिक्षक यात्रियों की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चिड़ियापुर पिकेट पर तैनात कॉन्स्टेबल जयदेव और पीआरडी बालकराम द्वारा तुरंत बस का पिछला शीशा तोड़कर शिक्षकों को सकुशल बाहर निकाला गया। कुछ शिक्षकों को थोड़ी बहुत मामूली चोटें आई हैं जिनको प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है। बस में सवार समस्त शिक्षकों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›