Connect with us

उधमसिंह नगर

बेकाबू कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक बाइक में सवार पति-पत्नी की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अन्य बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल, बाजपुर की घटना
बाजपुर। बेकाबू कार ने एक के बाद एक तीन मोटर साइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार को नैनीताल रोड पर ग्राम नमूना में हल्द्वानी आ रही एक तेज गति कार ने तीन बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम बरहैनी निवासी बाइक सवार मो.आरिफ (30) की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठी उसकी पत्नी गुड़िया (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी कार ने दूसरी बाइक पर सवार स्वर्णजीत कौर और उनके पति जीत सिंह टक्कर मारकर घायल कर दिया।
तीसरी बाइक पर सवार गौतम घायल हो गए। लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से गुड़िया और स्वर्णजीत कौर को हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एसटीएच हल्द्वानी में शुक्रवार देर शाम गुड़िया की भी मौत हो गई।

Select Language

Advertisement