Report by : कालू वर्मा
Published at :
उत्तराखंड एसटीएफ की ड्रग फ्री अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
उत्तराखंड एसटीएफ की ड्रग फ्री अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

भारी मात्रा में भिन्न-भिन्न कंपनियों की नकली एंटीबायोटिक दवाइयां व नकली दवाइयां बनाने में प्रयोग किए जाने वाले कच्चे माल की बड़ी खेप बरामद

हरिद्वार- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि विगत काफी समय से एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा द्वारा हरिद्वार क्षेत्र में नकली दवाइयां के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर गोपनीय तौर पर जानकारी इकट्ठी की जारी थी। जिस पर एसटीएफ को नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री के संबंध में पुख्ता जानकारी मिलने पर एमटीएफ टीम को कार्रवाई के लिए जनपद हरिद्वार भेजा गया । जिस पर एसटीएफ द्वारा जनपद हरिद्वार स्थित ग्राम मतलबपुर में घर स्थित फैक्ट्री में छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में नकली दवा बनाने वाली मशीनें नकली रैपर कच्चा माल़ इत्यादि बरामद किए हैं।
थाना गंगनहर क्षेत्र में गोपनीय सूचना के आधार पर अभियुक्त अमित धीमान पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मतलबपुर थाना गंगनहर को नकली दवाओं के साथ लगभग 25 लाख की नकली दवाओं के साथ गिरफ़्तार किया गया जिसके द्वारा बताया गया की वह यह दवाइयां कोरियर के माध्यम से अलग अलग राज्यों में भेजते हैं। छापे में बरामद नामी कंपनियों की दवा की कीमत 25 लाख से ज्यादा व कच्चे माल की कीमत भी लगभग 25 लाख से ज्यादा है।
एसटीएफ द्वारा मौके पर कार्रवाई जारी है साथ ही अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है जिनके द्वारा इस फैक्ट्री में नकली दवाइयां बनाने में अभियुक्त का सहयोग किया जा रहा था तथा अभियुक्त के अपराधी इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1–अमित धीमान पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मतलबपुर थाना गंगनहर, हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
18 लाख पैक्ड दवाइयां
5 लाख खुली दवाइयां
5 बड़ी मशीन
20 कट्टे कच्चा माल
5 बंडल प्रिंटेड दवाईयों के रैपर

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›