Report by : CWN Desk
Published at :

2,10,354 छात्र-छात्राओं ने दी है परीक्षा, इस वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से क्लास 10th एवं 12th रिजल्ट जारी करने की डेट की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। स्‍टूडेंट घर बैठे ऑनलाइन रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।
बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने बता या कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11:30 बजे घोषित कर दिया जाएगा।उत्तराखंड बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा के रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किये जाएंगे।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,10,354 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें से मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए 1,15,606 स्टूडेंट्स और बारहवीं कक्षा के लिए 94,748 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण करवाया था।
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2023 जारी होने के बाद उम्मीदवार ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से या एसएमएस के जरिये ऑफलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
रिजल्‍ट का लिंक एक्टिव होते ही स्टूडेंट्स को मांगी गयी जानकारी जैसे रोल नंबर एवं कैप्चा कोड देना होगा। एसएमएस के माध्यम से भी स्‍टूडेंट अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›