Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी में खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। 2 फरवरी 2023 को चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित हुआ कि तहसील देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर कौड़ियाला से 500 मीटर आगे देवप्रयाग की तरफ एक ट्रक सड़क से खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकयता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 500 मीटर नीचे खाई मे रोप के माध्यम से उतरकर देखा कि एक व्यक्ति अत्यंत गम्भीर अवस्था में है। टीम द्वारा गहनता से चेक करने पर पाया कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है।SDRF टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर बोर्ड व रोप की मदद से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलकित आर्य की 2.82 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

उक्त घटना में वाहन नदी में चला गया है , जिसकी सर्चिंग के लिए कल सुबह एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रसोई में घुसे सांप ने डसा, 16 वर्षीय किशोरी की मौत

वाहन :- UK17CA4895

SDRF टीम का विवरण

  1. उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार
  2. मुख्य आरक्षी संतोष रावत
  3. मुख्य आरक्षी जितेन्द्र नेगी
  4. आरक्षी शिव शंकर
  5. पैरामीडिक्स विनोद गैरोला
  6. चालक राहुल

Select Language

Advertisement